Shilpa Shetty covid positive पति Raj Kundr से इस अंदाज में कर रही हैं रोमांस। आइये जाने

Daily Hunter


Shilpa Shetty covid positive पति Raj Kundra से इस अंदाज में कर रही हैं रोमांस। आइये जाने


7 मई को शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि उनका पूरा परिवार इनमें राज कुंद्रा बच्चे समीक्षा और विवान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैंl हालांकि शिल्पा का टेस्ट नेगेटिव आया हैl शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है।


नई दिल्ली, जेएनएन। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर मजेदार तस्वीरें शेयर की हैl इसमें वह पति राज कुंद्रा के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैl राज कुंद्रा का हाल ही में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया हैl इसके साथ ही उन्होंने कई हैशटैग का भी उपयोग किया हैl उन्होंने यह भी कहा है कि राज कुंद्रा का क्वारंटाइन पीरियड समाप्त होने वाला है।


शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें वह पति राज कुंद्रा की आंखों में आंखें डालकर देखती नजर आ रही हैl हालांकि दोनों के बीच में एक ग्लास की दीवार हैl शिल्पा शेट्टी ने फोटो शेयर कर लिखा है, 'कोरोना वायरस के समय प्यार' साथ ही उन्होंने अपने पति को टैग भी किया है। फोटो में शिल्पा शेट्टी को डबल मास्क पहने देखा जा सकता है, जबकि राज कुंद्रा ग्लास के उस तरफ है और उन्होंने मास्क नहीं लगाया है। शिल्पा शेट्टी ने फोटो शेयर कर लिखा है, 'कोरोना प्यार है। आप लोगों की शुभकामनाओं, चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए सभी का आभारी हैं।


इस बारे में बताते हुए शिल्पा कहती है, 'पिछले 10 दिन मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल भरे रहेl मेरे सास-ससुर का टेस्ट पॉजिटिव आया थाl इसके बाद समीक्षा, विवान और राज का भी कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेरी मां भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैl सभी अपने अपने कमरों में घर पर आइसोलेशन में है और डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहे हैं। हमारे घर के दो स्टॉफ भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं और उनका इलाज करवाया जा रहा है। भगवान के आशीर्वाद से सब ठीक हो रहे हैंl मेरा टेस्ट नेगेटिव आया है। सभी डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहे हैं। सभी ठीक हो रहे हैं। सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। हम बीएमसी के आभारी हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)